Pakistan: पाकिस्तान में अब नागरिकों के खिलाफ सैन्य अदालतों में फिर से मुकदमा चल सकेगा। दरअसल, देश की शीर्ष अदालत ने इसके लिए अनुमति दे दी है और अपने पिछले आदेश को रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद नौ मई की हिंसा के संदिग्धों के खिलाफ सैन्य अदालत में मुकदमा चलाने का रास्ता साफ हो गया है।
पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने बुधवार को सैन्य अदालतों को नागरिकों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी। उच्चतम न्यायालय ने अपने 23 अक्तूबर के सर्वसम्मत फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें उसने नागरिकों सैन्य मुकदमों को रद्द कर दिया था।