मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नजर आए तैमूर अली खान, ऐसे की मम्मी करीना की मदद

बॉलीवुड के स्टारकिड्स में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाले स्टारकिड हैं तैमूर अली खान। तैमूर जहां भी जाते हैं अपनी अदाओं से सभी का मन मोह लेते हैं। पैपराजी भी अक्सर तैमूर के आस-पास ही नजर आते हैं। छोटे नवाब की हर हरकत को कैमरे में कैद किया जाता है। वैसे इस काम में उनकी मम्मी करीना कपूर खान भी पीछे नहीं रहती हैं। वो अक्सर अपने लाडले की तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।
Taimur Ali Khan Doing Pottery With Mother Kareena Kapoor Khan At Dharamshala

अब हाल ही में करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नवाबजादे तैमूर अली खान मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नजर आए। जिसमें उनका साथ दे रही हैं उनकी मम्मी करीना कपूर खान। जिसकी तस्वीरें और वीडियो खुद करीना ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किए हैं।

Taimur Ali Khan Doing Pottery With Mother Kareena Kapoor Khan At Dharamshala

वीडियो और तस्वीरों दोनों में ही देखा जा सकता है कि तैमूर और करीना दोनों के ही हाथ मिट्टी से सने हुए नजर आ रहे हैं। करीना इसमें अपने बेटे तैमूर को मिट्टी का घड़ा बनाना सिखा रही हैं। तैमूर भी बड़े ही शौक से इस काम में लगे हुए हैं। साथ ही बेहद खुश भी नजर आ रहे हैं।
बता दें कि इन दिनों करीना कपूर खान, सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान धर्मशाला में हैं। इनके साथ में यहां पर अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा भी पहुंचे हैं। सभी लोग यहां से अपनी तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के सिलसिले में यहां पहुंचे हैं। साथ ही परिवार को भी छुट्टियों के लिए लेकर आए हैं।
Taimur Ali Khan Doing Pottery With Mother Kareena Kapoor Khan At Dharamshala
बीते दिनों ही धर्मशाला से करीना ने मलाइका अरोड़ा और तैमूर के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में तैमूर मां करीना की गोद में बैठे नजर आए थे। उनकी इस तस्वीर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *