चारधाम यात्रा से पहले ग्राउंड जीरो पर सीएम धामी: जवाड़ी बाईपास से शुरू किया निरीक्षण, सुरंग का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ यात्रा मार्ग तक विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

CM Dhami arrives in Rudraprayag begins on-site inspection from Jawadi Bypass and takes stock of tunnel

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रप्रयाग दौरे पर पहुंचे। उन्होंने जवाड़ी बाईपास से चारधाम यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ-बदरीनाथ मार्ग पर बनी करीब 900 मीटर लंबी सुरंग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ यात्रा मार्ग तक विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी व केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल साथ हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इससे पूर्व मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग स्थित भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *