कैंची धाम का स्थापना दिवस आज: बाबा के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब, नजारा देख सभी हैरान; तस्वीरें देखिये

कैंची धाम का आज 62वां स्थापना दिवस है। आज सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। तस्वीरों में देखिये नजारा…

Kainchi Dham 62st Foundation Day is today

कैंची धाम का आज 62वां स्थापना दिवस है। आज सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। कैंची धाम में सोमवार सुबह पांच बजे से बाबा नीब करौरी महाराज को मालपुए का भोग लगाने के साथ स्थापना दिवस की शुरुआत हो गई है।

बाबा के जयकारों के साथ भक्तों ने लिया महाप्रसाद

Kainchi Dham 62st Foundation Day is today

रातभर कतार में लगे श्रद्धालुओं का मंदिर में बारी-बारी से प्रवेश शुरू हो गया है। बाबा के जयकारों और जय श्री राम के नारों के साथ श्रद्धालु महाप्रसाद लेते हुए वापस लौट रहे हैं। मंदिर समिति में लगे सेवादार श्रद्धालुओं को मालपुए का प्रसाद वितरित कर रहे हैं।

 

सुबह छह बजे तक दस हजार भक्तों ने किए दर्शन

Kainchi Dham 62st Foundation Day is today
स्थापना दिवस पर सुबह छह बजे तक दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी है।