उत्तराखंड में पांच साल पहले हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर पुलकित आर्य के पिता ने आज प्रेसवार्ता की।

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य रविवार को अपने अधिवक्ता के साथ मीडिया के सामने आए। उन्होंने दावा किया कि इस प्रकरण में कोई वीआईपी शामिल नहीं था। उन्होंने कहा कि यह हत्या का मामला नहीं है, बल्कि इसे हत्या का रूप दिया गया है। साथ ही उन्होंने अंकिता के अपने माता-पिता के साथ संबंधों को लेकर भी कई दावे किए।
उन्होंने दावा किया कि यह चैट चार्जशीट में भी शामिल थी, लेकिन इसकी अनदेखी की गई। चैट से पता चलता है कि अंकिता और उसका प्रेमी शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों की जाति अलग होने के कारण उनके माता-पिता इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से प्रताड़ित होकर अंकिता घर छोड़कर चली गई थी।
मामले में वीआईपी की भूमिका के सवाल पर अधिवक्ता अनुज पुंडीर ने कहा कि इस प्रकरण में कोई वीआईपी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह हत्या नहीं है, बल्कि इसे हत्या का मामला बनाया गया है। उन्होंने मीडिया को दिए साक्षात्कार में आरोपियों को फांसी तक पहुंचाने की बात कही थी। अधिवक्ता ने दावा किया कि इससे कहीं न कहीं न्यायालय पर भी दबाव बना था।
