Uttarakhand: नए साल पर भाजपा ने सभी सात मोर्चों की प्रदेश टीम की घोषित, देखें किन्हें मिली जिम्मेदारी

Uttarakhand News: भाजपा ने करीब दो महीने पहले सभी सात मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए थे। इसके बाद से ही लगातार सभी के विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। आज मोर्चों की प्रदेश टीम भी घोषित कर दी गई है।

Uttarakhand: BJP announces state teams for all seven fronts on New Year's Day; see who has been given responsi

नए साल की शुरुआत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने सभी सात मोर्चों की टीमों की घोषणा भी कर दी है। प्रदेश भर से इसमें पदाधिकारी घोषित किए गए हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने अपनी टीम घोषित कर दी। इसी प्रकार, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट, किसान मोर्चा के महेंद्र सिंह नेगी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्या, अनुसूचित जाति मोर्चा के बलवीर घुनियाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के डॉ. प्रेम सिंह राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीस गौड़ ने अपनी टीमों की घोषणा कर दी।

भाजपा ने करीब दो महीने पहले सभी सात मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए थे। इसके बाद से ही लगातार सभी के विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। संगठन आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन जिम्मेदारियों को अहम मान रहा है। भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार ने सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *