Chamoli Accident: गैरसैंण मार्ग पर हादसा, खाई में गिरने से बाल-बाल बची हरियाणा के यात्रियों की कार

हरियाणा नंबर की कार फरीदाबाद से ओली गई थी और वापस जाते समय आदिबद्री के पास सड़क से नीचे चली गई।

Chamoli Accident: Accident on Gairsain motorway, car carrying passengers from Haryana narrowly escapes falling

चमोली में सिमली गैरसैंण मोटर मार्ग पर हादसा हो गया। एक कार गहरी खाई में गिरने से बाल बाल बची। कार पत्थरों पर अटक गई। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की कार फरीदाबाद से ओली गई थी और वापस जाते समय आदिबद्री के पास सड़क से नीचे चली गई। किस्मत से कार वायर क्रिएट की दीवार पर लगे पत्थर पर अटक गई। बाद में कर्णप्रयाग से क्रेन से उसे निकला गया कार में चार यात्री थे जो सभी सुरक्षित बच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *